Sarangarh News: पुलिस ने 100 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा

रायगढ़ September 18, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: पुलिस ने 100 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा

Sarangarh News: पुलिस ने 100 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा

सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिले की चौकी कनकबीरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, अवैध महुआ शराब के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर, चौकी कनकबीरा की टीम ने गश्त के दौरान एक मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई की। मुखबिर ने बताया कि रवि अजगल्ले और ईश्वर बरिहा नाम के दो व्यक्ति, कपरतूँगा फॉरेस्ट बैरियर के पास जंगल से अवैध शराब उतारने वाले हैं।

सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखकर, दो व्यक्ति कंधे पर बोरी लेकर जंगल से आते हुए दिखे। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति बोरी छोड़कर भाग गया, लेकिन पुलिस ने आरोपी रवि अजगल्ले (28 वर्ष, निवासी छिचपानी) को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक की बोरियों में रखी गई कुल 100 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 10,000 रुपये है।

पुलिस ने आरोपी रवि अजगल्ले के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक भीमसेन सिदार और जगदीश खूंटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर शेयर करें: