छत्तीसगढ़

CG News: सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के लक्षनपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में पुलिस जवान आरक्षक प्रहलाद दिनकर की मौके पर ही मौत हुई है। घटना मंगलवार की रात करीबन 10 बजे की है। वही ट्रेलर वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है ।

जानकारी के अनुसार चांपा थाने में पदस्थ आरक्षक प्रहलाद दिनकर जोकि मंगलवार की रात 9 बजे को थाने में ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए बाइक से निकाला था। इस बीच पर लछनपुर चौक के पास पहुंचा था कि जांजगीर की ओर से जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। जिससे आरक्षक प्रहलाद दिनकर का सिर बुरी तरह से क्षतिग्रत हो गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रेलर चालक मौके पर से भाग निकला।

घटना की जानकारी मिलने के के बाद मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची और शव को सड़क से उठाकर जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया। आज बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद फरार हुए ट्रेलर वाहन और चालक को पुलिस ने सारागांव थाना क्षेत्र से पकड़ा है। जिसके बाद आरोपी चालक पर कार्यवाही की जाएगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button