हाथ में माइक थामे PM मोदी, सत्य साईं अस्पताल में बच्चों से की आत्मीय बातचीत

छत्तीसगढ़ November 1, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
हाथ में माइक थामे PM मोदी, सत्य साईं अस्पताल में बच्चों से की आत्मीय बातचीत

हाथ में माइक थामे PM मोदी, सत्य साईं अस्पताल में बच्चों से की आत्मीय बातचीत

हाथ में माइक थामे PM मोदी, सत्य साईं अस्पताल में बच्चों से की आत्मीय बातचीत
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने 2,500 बच्चों से आत्मीय बातचीत की।

हाथ में माइक थामे प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से उनके अनुभव और सपनों के बारे में पूछा। ये सभी बच्चे वे हैं जिनकी हार्ट सर्जरी सत्य साईं हॉस्पिटल में हुई है। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने एक बच्चे को गले लगाकर स्नेह भी जताया। अस्पताल परिसर में बच्चों और स्टाफ में प्रधानमंत्री से मिलने का उत्साह साफ झलक रहा था।

प्रधानमंत्री मोदी करीब 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर में रहेंगे। इस दौरान वे ब्रह्मकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र, नए विधानसभा भवन और डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।

रायपुर पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने पद्म विभूषण तीजन बाई और पद्म भूषण सम्मानित लेखक विनोद कुमार शुक्ल से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का रायपुर में भव्य रोड शो भी निर्धारित है, जिसके लिए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

खबर शेयर करें: