Sarangarh News: ओडिशा से गांजा लाकर कोरबा में खपाने की साजिश नाकाम, 3 तस्कर गिरफ्तार, 1.23 लाख का गांजा, बाइक और 3 मोबाइल जब्त
Sarangarh News: ओडिशा से गांजा लाकर कोरबा में खपाने की साजिश नाकाम, 3 तस्कर गिरफ्तार, 1.23 लाख का गांजा, बाइक और 3 मोबाइल जब्त
सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सरिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी कर ओडिशा से मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर आ रहे दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यही नहीं, कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने गांजा मंगवाने वाली कोरबा निवासी महिला मुख्य आरोपी को भी नामजद करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा (भापुसे) महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिशा पाण्डेय महोदय, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संतोषी ग्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ परिवहन / बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है कि दिनांक 19.07.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला है कि एक काला रंग के हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 बीआर 4766 में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर भुक्ता उड़ीसा राज्य से ग्राम कंचनपुर सरिया होते हुये कोरबा की ओर जाने वाले है की सूचना पर थाना प्रभारी एन०एल० राठिया द्वारा तत्काल टीम गठित कर थाना सामने रोड में घेराबंदी कर नाकाबंदी कराया गया जो दो व्यक्ति काला रंग के हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 बीआर 4766 में आते दिखे जिन्हे रोका गया जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया जिनका नाम पता पूछने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम धीरज देवांगन उर्फ जितेन्द्र पिता रामलाल देवांगन उम्र 23 वर्ष साकिन चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा (छ०ग०) व मोटर सायकल के पीछे सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सूरज देवांगन पिता रामलाल देवांगन उम्र 31 वर्ष साकिन चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा (छ०ग०) का निवासी होना बताये जिनके कब्जे से मोटर सायकल के बीच सीट में रखे पीला रंग के प्लास्टिक थैला के बारे में पूछने पर 03 पैकेट गांजा होना बताये। उक्त 03 पैकेट गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर 9893403646 के धारक अनिता मंडल निवासी जलगांव कोरबा द्वारा नगद 21,000/- रूपये देकर भुक्ता उड़ीसा के मोबाईल नंबर 9937789573 धारक भोलानाथ साह से खरीदी कर गांजा लाना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से 03 किलो 65 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त काला रंग के हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 बीआर 4766 एवं 03 नग मोबाईल जुमला कीमती-1,23,000/-रूपये को एनडीपीएस एक्ट के तहत् गवाहों के समक्ष जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर दिनांक 20.07.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एन०एल० राठिया, सउनि सुमन कुमार चौहान, सउनि कमल सिंह राजपुत, प्र०आर० सुरेन्द्र सिदार, प्र०आर० अनिल साहू, प्र०आर० मोहन लाल गुप्ता, आरक्षक दिलीप स्नेही, श्रवण टंडन, खेमलाल चौहान, ताराचंद मिरेन्द्र, मुकेश कश्यप, सुरेन्द्र पटेल, दिगम्बर पटेल, म०आर० सविता यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।