देश

सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता में दूसरे दिन पूंडरी विधानसभा के खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

 

सांसद नवीन जिन्दल अनुशासित जीवन जीने के लिए करते हैं प्रेरित: अशोक गुर्जर

खेल को खेल की भावना से खेलें और जिले का नाम रोशन करें युवा : रविंद्र धीमान

कैथल, 2 दिसंबर। महाराजा सूरजमल स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूंडरी विधानसभा के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खूब दमखम दिखाया। इस आयोजन में युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौंसला बढ़ाया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्री अशोक गुर्जर ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल युवाओं को अनुशासित जीवन और खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। खेल हमारे जीवन का मुख्य अंग है। खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। यह प्रतियोगिताएं न केवल आपके टैलेंट को सामने ला रही हैं, बल्कि आपको एक अनुशासित जीवन जीने के लिए भी प्रेरित करती हैं। आप सभी खिलाड़ी जीत-हार की परवाह किए बिना अपनी पूरी क्षमता से खेलें।

कैथल सांसद कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल की यह पहल सराहनीय है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को एक मंच पर लाने का यह शानदार प्रयास है। उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे खेल को खेल की भावना से खेलें और जिले का नाम रोशन करें।

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत दूसरे चरण में आज पूंडरी विधानसभा के खिलाडिय़ों ने जुडो, कुश्ती, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, रस्साकशी, स्किपिंग, स्किपिंग एवं रोप जंपिंग और खो-खो जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान खिलाडिय़ों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिससे दर्शकों का उत्साह भी चरम पर रहा। विशेष रूप से, कबड्डी और कुश्ती के मुकाबले काफी रोमांचक रहे। यह विधानसभा-स्तरीय प्रतियोगिताएं 6 दिसंबर तक जारी रहेंगी, जिसके बाद लोकसभा स्तर पर मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजवीर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर, सांसद कार्यालय कुरुक्षेत्र प्रभारी धर्मबीर, कैथल प्रभारी रविंद्र धीमान, सीनियर बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, जिला महामंत्री सुरेश संधू, जिला महामंत्री मनीष शर्मा, प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा देवेंद्र पांचाल, ईशम सिंह शाखरा, नॉमिनेटेड पार्षद बलविंदर जांगड़ा मार्केट कमेटी बजिंदर मेहला, वाईस चेयरमैन ज्ञानचंद, निधि मोहन, बलवंत गोलन, शशी मेहला, कृष्ण सैनी, ताराचंद गोस्वामी, जगा सैनी, सतपाल, अमित टाया और अमित सैनी आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button