पेट्रोल, डीजल या टर्बो… टाटा सिएरा के किस वैरिएंट में मिलेगा कौन सा इंजन ऑप्शन? लेने से पहले यहां जानिए
पेट्रोल, डीजल या टर्बो… टाटा सिएरा के किस वैरिएंट में मिलेगा कौन सा इंजन ऑप्शन? लेने से पहले यहां जानिए
टाटा सिएरा भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है। इस SUV ने कंपनी के पोर्टफोलियो में कर्व और हैरियर के बीच में जगह ली है। सिएरा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपए है। जबकि कर्व की शुरुआती कीमत 9.66 लाख रुपए और हैरियर की शुरुआती कीमत 14 लाख रुपए है।
ऐसे में आप इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब हम आपको यहां सिएरा के सभी वैरिएंट और उनके इंजन ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से एक सिएरा का बेहतर वैरिएंट सिलेक्ट कर पाएं।
2026 टाटा सिएरा इंजन स्पेसिफिकेशन्स
टाटा नई सिएरा को तीन 1.5L इंजन में नॉर्मल पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन्स दे रही है। चलिए इन सभी के पावर और टॉर्क पर एक नजर डालते हैं।
टाटा सिएरा को अभी सिर्फ फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। हालांकि, टाटा ने कन्फर्म किया है कि 4-व्हील-ड्राइव वैरिएंट पर काम चल रहा है। यह इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) के साथ होगा या डुअल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ, यह देखना बाकी है। उम्मीद कर रहे हैं कि यह सिएरा EV में डुअल-मोटर वर्शन के तौर पर दिखेगा।
बिल्कुल नया 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन सिर्फ आइसिन से लिए गए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर (TC) ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। दूसरी तरफ, नया 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 2 गियरबॉक्स ऑप्शन देगा। इसमें एक 6-स्पीड मैनुअल और एक 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) के साथ आएगा।
1.5L डीजल यूनिट वही इंजन है जो टाटा कर्व में इस्तेमाल होता है। ग्राहक 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक में से चुन सकते हैं। खास बात यह है कि सिएरा का डीजल-ऑटोमैटिक वर्जन, कर्व डीजल-ऑटोमैटिक और सिएरा डीजल-मैनुअल दोनों की तुलना में 20Nm ज्यादा टॉर्क देता है।
2026 टाटा सिएरा के वैरिएंट के हिसाब से इंजन ऑप्शन की डिटेल।
सिएरा नॉर्मल पेट्रोल टॉप अकम्प्लिश्ड प्लस को छोड़कर सभी वैरिएंट में उपलब्ध है। साथ ही, सिएरा नॉर्मल पेट्रोल के सिर्फ मिड वैरिएंट ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हैं। सिएरा टर्बो पेट्रोल सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। सिएरा डीजल-मैनुअल सभी 7 वैरिएंट में उपलब्ध है, जबकि सिएरा डीजल-ऑटोमैटिक बेस प्लोर और मिड एडवेंचर वैरिएंट में उपलब्ध नहीं है।