छत्तीसगढ़

CG: राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र में मचा हड़कंप, तार फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने की कोशिश जारी

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तार निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि दूर-दराज के इलाकों से भी आसमान में उठता काले धुएं का गुबार साफ नजर आने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं, वहीं पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गया।
प्रारंभिक जानकारी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि आग की तीव्रता को देखते हुए उसे नियंत्रित करने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आसपास के इलाके को एहतियातन सतर्क कर दिया गया है।

इस बीच फैक्ट्री में लगी आग का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आग की भयावहता और धुएं का घना गुबार साफ देखा जा सकता है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है और प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही किया जा सकेगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button