Raigarh News: बर्फ फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, मालिक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रायगढ़ June 3, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: बर्फ फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, मालिक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Raigarh News: बर्फ फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, मालिक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

3 लोग गंभीर रूप से झुलसे, घायल अस्पताल में भर्ती

पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल

रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, बर्फ लेने पहुंचे दो लोगों के अलावा एक स्टाफ अमन पटेल घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शहर के लालटंकी क्षेत्र में स्थित सुभाष बर्फ फैक्टरी में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद संचालक संजय सहगल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बर्फ लेने पहुंचे लोगों के अलावा एक स्टाफ को मिलाकर कुल तीन लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं, मृतक युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खबर शेयर करें: