CG News:  अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सवारी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे कई लोग, चार पहिया वाहन के उड़े परखच्चे

छत्तीसगढ़ September 24, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
 CG News:  अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सवारी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे कई लोग, चार पहिया वाहन के उड़े परखच्चे

 CG News:  अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सवारी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे कई लोग, चार पहिया वाहन के उड़े परखच्चे

 
जांजगीर चंपा. जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक सवारी चार पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद चार पहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं, रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद बड़ी मात्रा में रेत सड़क पर बिखर गई, जिससे मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

 प्लांट के कर्मचारी बाल-बाल बचे
जानकारी के अनुसार, चार पहिया वाहन में पावर प्लांट के कर्मचारी सवार थे और वे मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से सामने की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार कर्मचारियों को चोटें आई हैं। हालांकि, हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

सड़क पर पलट गई ट्रैक्टर-ट्रॉली
टक्कर के बाद रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी सड़क पर पलट गई। ट्रॉली के पलटते ही उसमें भरी रेत सड़क पर फैल गई। दुर्घटना के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने की स्थिति बन गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। अकलतरा थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों और सड़क पर बिखरी रेत के कारण मार्ग बाधित रहा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे में घायल कर्मचारियों की स्थिति और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

खबर शेयर करें: