देश

स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से आमजन में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती है जागरूकता: नवीन जिन्दल

 

स्वास्थ्य का ध्यान रखना समय की सबसे बड़ी मांग है: नवीन जिन्दल

नवीन जिन्दल फाउंडेशन के सौजन्य से आरकेएसडी कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ मेगा हेल्थ कैंप

नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में 1618 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

कैथल, 8 मार्च। स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए उपयोगी होते हैं। इससे लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलती है और समय पर इलाज संभव हो पाता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना समय की सबसे बड़ी मांग है। कैथल में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित करने का उद्देश्य समाज स्वस्थ और स्वच्छ जीवन प्रदान करना है। हम सबको मिलकर मंदिर रूपी शरीर को स्वस्थ रखना है। मानवता की सेवा करना ही ईश्वर की पूजा करना है। समाज सेवा के कार्य में आगे बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी करें।

सांसद नवीन जिन्दल रविवार को आरकेएसडी कॉलेज परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मेगा हेल्थ कैंप के दौरान उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मेगा हैल्थ कैंप का निरीक्षण कर नवीन जिन्दल फाउंडेशन और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज द्वारा उपलब्ध करवाई गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं भी अपना स्वास्थ्य चेकअप करवाया।



















उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर हम स्वास्थ्य चैकअप करवाने में काफी आलस्य और संकोच करते हैं। शिविर के होने से व्यक्ति अपना स्वास्थ्य चैकअप करवा ही लेता है। महिलाओं को लगता है कि वह स्वस्थ हैं, लेकिन शिविर में चैकअप के दौरान पता चलता है कि उनमें हीमोग्लोबिन की कितनी कमी है। आमतौर पर 20 से 25 प्रतिशत महिलाओं को एनीमिया पाया जाता है। इसमें महिलाओं को पौष्टिक आहार जरूर लेना चाहिए। यही नहीं उच्च रक्तचाप, आंखों का टैस्ट, शुगर आदि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। पहले चैकअप करवाने से व्यक्ति को अपनी शरीर का कमी का पता चलता है और समय पर इलाज करवा लेता है। इन शिविरों के आयोजन से आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है, जोकि समाज के लिए बहुत जरूरी है।

सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि इस मेगा हेल्थ कैंप में सामान्य चिकित्सा, सामान्य शल्य चिकित्सा, बाल रोग, मनोरोग, टी.बी. एवं छाती रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, स्तन कैंसर स्क्रीनिंग, एनीमिया जांच त्वचा एवं यौन रोग, फिजियोथेरेपी, डायटिशियन, हड्डी रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, कान-नाक-गला से संबंधित सभी प्रकार की जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई गई। अग्रोहा मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। उन्होंने शिविर में सभी डॉक्टरों व टीम सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त भी किया।

इस अवसर पर विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि समाज के हित के लिए इस तरह के शिविर काफी महत्वपूर्ण होते हैं। सांसद नवीन जिन्दल का यह प्रयास काफी प्रशंसनीय है। शिविर के माध्यम से लोगों ने जो काफी उत्साह से अपने स्वास्थ्य का चैकअप करवाया है। जीवन में शरीर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। हमें अपने परिवार को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। समय रहते स्वास्थ्य का जरूर चेकअप करवाना चाहिए।

बीजेपी जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि सांसद नवीन जिदल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से लोगों को लाभ मिला है। समय पर स्वास्थ्य का चैकअप बहुत जरूरी होता है।

सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में समाज की सेवा के लिए 23 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के बाद आज का मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस मेगा हैल्थ कैंप में 1618 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। 600 लोगों को निःशुल्क चश्में वितरित किए गए जबकि 130 लोगों में मोतियाबिंद चिन्हित किया गया। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य लाभ लेने वाले लोगों की संख्या 24249 हो गई है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, नगर पालिका चीका की चेयरपर्सन रेखा, पूर्व सांसद डीपी वत्स, कमलजीत कौर, सुशील पांचाल, सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय से कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह, संदीप ढुल, राजेश ढांडा, नसीब कक्हेडी, जयभगवान शर्मा, प्रदीप शर्मा, कृष्ण बंसल, कर्मबीर, अक्षरा गुप्ता और जसबीर सोलू माजरा आदि मौजूद रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button