Raigarh news: रायगढ़ के तमनार में अफीम की खेती, सब्जियों की आड़ में चल रहा था सारा खेल, एसएसपी खुद पहुंचे मौके पर

रायगढ़ March 20, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh news: रायगढ़ के तमनार में अफीम की खेती, सब्जियों की आड़ में चल रहा था सारा खेल, एसएसपी खुद पहुंचे मौके पर

File phoro

 

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने आज नशे के सौदागरों के खिलाफ एक ऐसी कार्रवाई की है जिसने पूरे जिले को चौंका दिया है। तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट गांव में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। किसी को कानों-कान खबर न हो, इसलिए शातिर आरोपियों ने सब्जियों की आड़ में इस जहरीली फसल को उगा रखा था।

जानकारी के अनुसार, आमाघाट के एक ग्रामीण के खेत को तरबूज, ककड़ी और अन्य सब्जियां उगाने के नाम पर लिया गया था। लेकिन इन सब्जियों की आड़ में चोरी-छिपे अफीम की खेती की जा रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने जब खेत में दबिश दी, तो वहां अफीम की लहलहाती फसल देखकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने तत्काल पूरी फसल को जप्त कर लिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह खुद मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

 

खबर शेयर करें: