रायगढ़

Raigarh: कारगिल चौक में आप्रेशन रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन

 

रायगढ़। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश पर जिला अध्यक्ष शोभा शर्मा की अध्यक्षता पर बहनों का स्नेह भरा रक्षा सूत्र सभी बहनों के द्वारा एकत्र किया हर वर्ष हम रायगढ़ की बहने अपने भाइयों को जो भारत की सीमाओं की रक्षा करते है उन्हें रक्षा सूत्र भेजती है ये सिर्फ़ एक रक्षा सूत्र नहीं अपितु प्रेम भरा आशीर्वाद है। जो ओ हर वीर सैनिकों के लिए है जिनकी वजह से हमारा देश सुरक्षित है इस रक्षा सूत्र के माध्यम से हमारी बहने ये संदेश देना चाहती है कि आप कभी भी अपने को अकेला मत समझना हम सभी भारत की बहने का आशीर्वाद हमारा दुआ और पूरा देश आपके साथ है आप सदा भारत का परचम यूंही सीमाओं पर लहराते रहे भाजपा महिला मोर्चा जिला रायगढ़ की बहनों ने भारत माता के सच्चे वीरों के लिए रायगढ़ की पावन धरा से तिलक स्वरूप मिट्टी और 5000 रक्षा सूत्र पूर्व  राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना सैन्य प्रकोष्ठ महेंद्र प्रताप सिंह राणा, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान सभापति डिग्री लाल साहू अपने साथियों के साथ आज  कारगिल चौक बुर्जी भवन रायगढ़ पहुंचे। सर्वप्रथम कारगिल स्मारक में  फुल माला चढ़ाकर शहीदों को याद किया   तत्पश्चात भारत माता के शैलचित्र पर माल्या अर्पण कर दुर्गा माता की आरती किया गया बहनों के द्वारा सिपाही भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके लिए मंगल कामना की और उन्हें विदा किया गया इस कार्यक्रम में गरिमा उपस्थिति  शहीद विप्लव त्रिपाठी जी की मां आशा त्रिपाठी, सुभाष त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलको, शीला तिवारी मंजुलता नायक, सविता उपाध्याय, बीना चौहथा महामंत्री दुर्गा देवांगन, चंपा माली, डॉ  मनीषा मिश्रा लक्ष्मी विश्वास, मेहरुन्निशा, रूपा शुक्ला, सुशीला चौहान  गीता महंत, सरिता सहिस, सरिता चौहान, बसंती गीता मधु पटेल, पंकजलता, लक्ष्मी वैष्णव, कृष्णा केशवानी ज्ञानु मोदी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button