ऑपरेशन निश्चय: खरोरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन निश्चय: खरोरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायपुर। थाना खरोरा पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत तीन आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी की देखरेख में यह कार्रवाई संपन्न हुई।
सूचना के अनुसार, मुखबीर ने पुलिस को बताया कि ग्राम भैंसा के गणेश राम नारंग, अमसेना के खीरलाल ढीढी और खरोरा के श्रवण कुमार सोनवानी अवैध शराब बेच रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा उनके कब्जे से कुल 21.6 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।
जप्त शराब की मात्रा और कीमत इस प्रकार है:
-
गणेश राम नारंग – 3.240 लीटर, कीमत 1,800 रुपये
-
खीरलाल ढीढी – 11.160 लीटर, कीमत 6,200 रुपये
-
श्रवण कुमार सोनवानी – 7.200 लीटर, कीमत 4,000 रुपये
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया। यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ जिले में कड़ा संदेश देती है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि ऑपरेशन निश्चय के तहत अवैध शराब, जुआ और अन्य अपराधों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे सामाजिक शांति और कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
खरोरा पुलिस का लक्ष्य है कि ऐसी कार्रवाईयों के माध्यम से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत किया जा सके और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।