सुशासन के एक साल… ‘हमने बनाया है,हम ही संवारेंगे’ के नारे को हकीकत में बदल रही है छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार

छत्तीसगढ़ December 15, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
सुशासन के एक साल… ‘हमने बनाया है,हम ही संवारेंगे’ के नारे को हकीकत में बदल रही है छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार

सुशासन के एक साल… ‘हमने बनाया है,हम ही संवारेंगे’ के नारे को हकीकत में बदल रही है छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार

रायपुर. 13 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद विष्णुदेव साय ने अपनी सरकार का एक सूत्र वाक्य निर्धारित किया कि ‘हमने बनाया है,हम ही संवारेंगे’ और इसी सूत्र वाक्य के साथ साय सरकार ने कामकाज की शुरुआत की.. छत्तीसगढ़ का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 1 नवंबर 2000 को किया था,उस समय संसाधनों से भरपूर होने के बाद भी छत्तीसगढ़ राज्य की स्थिति अत्यंत पिछड़ी स्थिति में थी..नये राज्य के सामने नव निर्माण की चुनौतियां थी..राज्य बनने के बाद यहां पर अब तक भाजपा की सरकार ने 16 साल काम किया है,जबकि कांग्रेस की सरकार ने 8 साल काम किया है..डॉ रमन सिंह के 15 वर्षों के कार्यकाल के बाद एक बार फिर जनता ने भाजपा सरकार पर भरोसा जताया है और विष्णुदेव साय को पार्टी ने राज्य के विकास की कमान सौंपी है..सीएम विष्णुदेव साय ने शपथ लेते ही छत्तीसगढ़ राज्य के तीव्र विकास के लिये काम करना शुरू किया और एक साल बाद चारों ओर विकास और सुशासन की बयार दिख रही है..आइये जानते हैं कि किस प्रकार विष्णुदेव साय की सरकार ने ‘हमने बनाया है,हम ही संवारेंगे ‘ के नारे के साथ राज्य के सभी वर्गों के उत्थान के लिये प्रयास किया है.

खबर शेयर करें: