मां आदिशक्ति खड़्ग धारिणी गरबा उत्सव हेतु एक माह का प्रशिक्षण 15 सितंबर से नटवर स्कूल के डोम (शेड )एरिया में होगा प्रारंभ
मां आदिशक्ति खड़्ग धारिणी गरबा उत्सव हेतु एक माह का प्रशिक्षण 15 सितंबर से नटवर स्कूल के डोम (शेड )एरिया में होगा प्रारंभ
रायगढ़। महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन में आगामी शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मातृशक्ति को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, आत्म गौरव और आत्मरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से खड़्ग धारिणी गरबा उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव की तैयारी के तहत कल 15 सितंबर, मंगलवार से एक माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा जो 15 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा।
प्रशिक्षण का समय शाम 5:00 से लेकर 8:00 तक सुनिश्चित किया गया है।
मां आदिशक्ति खड़्ग धारिणी गरबा समिति की संयोजिकाओं ने बताया है कि यह आयोजन केवल पारंपरिक नृत्य तक सीमित नहीं है बल्कि मां दुर्गा के शक्ति और पालक स्वरूप की चेतना को हर बहन में जागृत करने का प्रयास है। खड़्ग धारिणी गरबा के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं में साहसिक एकाग्रता एवं सांस्कृतिक मूल्यों का संचार किया जाएगा। प्रशिक्षण में कुशल प्रशिक्षकों द्वारा पारंपरिक व सुरक्षित तकनीक से गरबा -डांडिया का तालबद्ध प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आयोजन समिति ने शहर की सभी बहनों ,माताओं, बेटियों से आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में 15 सितंबर को नटवर स्कूल के डोम एरिया (गर्ल्स कॉलेज के सामने )परिसर में पहुंचकर इस प्रशिक्षण सत्र में भाग ले और भारतीय संस्कृति के इस अनूठे शक्ति पर्व का हिस्सा बने।
संपर्क सूत्र 9406237399, 9165202415,7803006566,9425275149,7898785525