छत्तीसगढ़

CG News: इंद्रावती नदी में डोंगी पलटने से एक लापता, एक फंसा; रेस्क्यू जारी

जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले से होकर बहने वाली इंद्रावती नदी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक छोटी लकड़ी की डोंगी (नाव) पलट गई, जिससे एक व्यक्ति लापता हो गया है, जबकि दूसरा व्यक्ति नदी के बीच चट्टानों में फंसा हुआ है। यह घटना बारसूर थाना क्षेत्र में हुई है।

तेज बहाव के कारण हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मंगनार गांव के रहने वाले ग्रामीण अपनी डोंगी से बोधघाट बाजार गए थे। लौटते समय इंद्रावती और गुडरा नदी के संगम स्थल पर तेज बहाव के कारण उनकी डोंगी पलट गई। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डोंगी में कुल कितने लोग सवार थे।

पुलिस और प्रशासन की टीम को सूचित कर दिया गया है, और रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। बता दें कि बारिश के दिनों में इंद्रावती नदी पूरी तरह से उफान पर रहती है और ऐसे में नदी पार करना खतरनाक होता है। हालांकि, रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए ग्रामीणों की यह मजबूरी भी होती है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button