रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में जिंदा जलकर एक चालक की मौत, एक गंभीर रुप से घायल, ट्रेलर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत

रायगढ़। रायगढ़ में गुरूवार की दोपहर ट्रेलर और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो जाने की घटना में एक ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा चालक गंभीर हो गया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।







मिली जानकारी के मुताबिक छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाटी के पास गुरूवार की दोपहर पौने 4 बजे के आसपास ट्रेलर और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़त हो गई। अचानक घटी इस घटना के बाद देखते ही देखते दोनों ही वाहनों में भीषण आग लग गई जिससे एक चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई वहीं दूसरे चालक को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायल की शिनाख्त नही हो सकी है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए हैं।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button