देश

भाजपा स्थापना दिवस पर सांसद निवास (बूथ नंबर 66) पर सम्मानपूर्वक फहराया गया पार्टी का ध्वज

 

कार्यकर्ताओं और सांसद नवीन जिन्दल की टीम के सदस्यों ने दोहराया राष्ट्र सेवा का संकल्प

कुरुक्षेत्र, 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को कुरुक्षेत्र स्थित सांसद निवास जिन्दल हाउस (बूथ नंबर 66) पर पार्टी का ध्वज पूरे सम्मान और गरिमा के साथ फहराया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक संगठनात्मक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने सिद्धांतों और कार्यशैली के माध्यम से देश में विकास और पारदर्शिता को नई दिशा दी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।

इस कार्यक्रम में थानेसर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र जांगड़ा, शक्ति केंद्र प्रमुख मलकीत ढांडा, बूथ अध्यक्ष रमेश सिंगला, गणमान्य व्यक्ति और सांसद नवीन जिन्दल की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button