रायगढ़

Raigarh: महाशिवरात्रि पर 272 भटके पुनः अपने पूर्वजों की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े

रायगढ़/ खरसिया।  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा सिद्धेश्वर महादेव की पावन धरा बरगढ़ धाम, खरसिया (जिला रायगढ़) में आयोजित “हिन्दू महासंगम” में 272 धर्मांतरित भाइयों-बहनों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पुनः सनातन धर्म में घर वापसी की।

धर्म जागरण समन्वय छत्तीसगढ़ प्रान्त, कल्चुरि कलार महासंघ, सेवा न्याय उत्थान एवं दिलीप सिंह जूदेव फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव नें स्वयं चरण पखारकर सभी को सनातन परंपरा में पुनः सम्मिलित कराया।

अपने उद्बोधन में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी नें कहा “कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी द्वारा प्रारंभ किया गया घर वापसी अभियान निरंतर जारी रहेगा। यह केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, संस्कृति और आस्था से पुनः जुड़ने का संकल्प है।”

कार्यक्रम में श्री प्रेमा साईं महाराज जी (मातंगीधाम) का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद मिला, साथ में श्री विजय शंकर पटनायक जी (आरएसएस) श्री राजकुमार चंद्रा जी (धर्मजागरण), भोजराम देवांगन (अध्यक्ष, हथकरघा बोर्ड), प्रहलाद रजक (अध्यक्ष रजाकार बोर्ड) स्वाती गोयल शर्मा जी (समाज सेविका) अंजू गवेल (धर्म जागरण ) श्री विजय जायसवाल सहित अनेक गणमान्य जनों, धर्म प्रेमी बंधुओ, मातृ शक्ति एवं युवा कार्यकर्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संत प्रेमा साई महराज नें अपने उद्बोधन में कहा कि “महाशिवरात्रि पर महादेव का अटूट विश्वास हमें सनातन के शाश्वत सिद्धांतों को साहसपूर्वक अपनाने और उनके माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करे।”





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button