रायगढ़

Raigarh: 6 दिसंबर को पूरे नगर के 120 मोहल्लों में एक साथ शाम 7 बजे होगा हनुमान चालीसा पाठ, गूंजेगा भक्तिभाव का स्वर

 

रायगढ़। आगामी 06 दिसंबर 2025, दिन शनिवार को रायगढ़ नगर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होने वाला है। नगर के सभी 120 टोले–मोहल्लों में एक साथ शाम 07 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम रायगढ़ नगर की सभी 24 बस्तियों की हिन्दू सम्मेलन समितियों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।
रायगढ़ के 120 टोले–मोहल्लों में एक ही दिवस, एक ही समय और एक ही स्वर में गूंजने वाला हनुमान चालीसा पाठ न केवल आध्यात्मिक कार्यक्रम है, बल्कि नगर की एकता और सामूहिक शक्ति का भी दिव्य प्रतीक बनने जा रहा है।

नगर स्तर पर पहली बार इतना विशाल सामूहिक पाठ

रायगढ़ में पहली बार ऐसा अवसर आने जा रहा है जब पूरे नगर में एक ही समय पर, एक ही संकल्प के साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ आयोजित होगा।
यह आयोजन न केवल धार्मिक स्वरूप का है, बल्कि सामुदायिक एकता, आध्यात्मिक जागरण और सांस्कृतिक समरसता का भी अनोखा पर्व बनकर सामने आ रहा है।

सभी परिवारों से सहभागिता का आग्रह

आयोजन समितियों की ओर से नगर के सभी नागरिकों, बंधुओं और भगिनियों को परिवार सहित इस पावन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
समितियों का मानना है कि सामूहिक पाठ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, समाज में एकता और सद्भाव को मजबूती मिलेगी, पारिवारिक एवं सामुदायिक सहभागिता का नया संदेश स्थापित होगा।

हर मोहल्ले में तैयारियाँ शुरू, उत्साह चरम पर

24 बस्तियों की हिन्दू सम्मेलन समितियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारी शुरू कर दी है।जिसमें मोहल्लों में बैठकें, पाठ स्थलों का चयन, ध्वनि व्यवस्था और मंचन, परिवारों तक आमंत्रण, सभी स्थानों पर बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्य किया जा रहा है।

सांस्कृतिक गौरव की अनूठी मिसाल

यह आयोजन रायगढ़ नगर के लिए सांस्कृतिक गौरव, धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव की अनूठी मिसाल बनने जा रहा है। स्थानीय सामाजिक संगठनों और मोहल्ला समितियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे नगरव्यापी भक्ति आंदोलन बताया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button