Raigarh News: रायगढ़ में सिंधी समाज के इष्टदेव के लिए अभद्र टिप्पणी, युवक ने सोशल मीडिया पर किया कमेंट्स, समाज के लोगों ने जताई आपत्ति, आरोपी गिरफ्तार
Raigarh News: रायगढ़ में सिंधी समाज के इष्टदेव के लिए अभद्र टिप्पणी, युवक ने सोशल मीडिया पर किया कमेंट्स, समाज के लोगों ने जताई आपत्ति, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। रायगढ़ में एक युवक ने फिर से सिंधी समाज के आराध्य देव के बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। इस बात की जानकारी सिंधी समाज के लोगों को लगी और उन्होंने तुरंत थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ग्राम कोतरा का रहने वाला 25 वर्षीय मनमोहन बघेल उर्फ रिंकु ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सिंधी समाज के आराध्य देव के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की। इसके साथ ही उन्होंने सिंधी समाज के खिलाफ गाली-गलौज भी लिखी।
जब सिंधी समाज के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने इसका विरोध किया और कहा कि ऐसे कमेंट्स से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत कोतरा रोड पुलिस से की।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 296-BNS, 299-BNS, 302-BNS और 352-BNS के तहत अपराध दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।