मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट, शिकायत के बाद जेल पहुंचा आरोपी

छत्तीसगढ़ October 27, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट, शिकायत के बाद जेल पहुंचा आरोपी

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट, शिकायत के बाद जेल पहुंचा आरोपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रायपुर के कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी जयप्रकाश निराला (30) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर मंत्री ने खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर सतनामी समाज के लोगों ने रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 17 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 196 और 353(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की।

आरोपी की हुई पहचान
जांच के दौरान पुलिस ने टिप्पणी करने के आरोप में जयप्रकाश निराला को गिरफ्तार किया। आरोपी के पिता का नाम नंदकुमार निराला है। वह कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ब्लॉक नंबर-1 में रहता है और खम्हारडीह थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल दाखिल करा दिया गया।

पुलिस ने की अपील
इस मामले के बाद पुलिस ने आम लोगों से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय जिम्मेदारी बरतने की अपील की है। इंटरनेट पर अपनी बात रखने की स्वतंत्रता के साथ कानून और सामाजिक मर्यादाओं का ध्यान रखना भी जरूरी है। किसी के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने या साझा करने पर परिस्थितियों के अनुसार कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

खबर शेयर करें: