शोकसंदेश : प्रदीप जायसवाल का दुखद निधन
शोकसंदेश : प्रदीप जायसवाल का दुखद निधन
रायगढ़। शहर के सोनूमुड़ा निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी, सहेली ड्रेसेस के संचालक एवं ग्राम अमलीभौना के पूर्व सरपंच श्री प्रदीप जायसवाल का आज दिनांक 27 नवंबर 2026, शुक्रवार को दुखद निधन हो गया।
स्वर्गीय प्रदीप जायसवाल मधुरभाषी, सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन की खबर से शहर एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
वे आशीष जायसवाल एवं प्रियंका जायसवाल के पूज्य पिताजी तथा शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री नरेश जायसवाल, श्री विजय जायसवाल एवं श्री जय जायसवाल के भाई थे।
अंतिम यात्रा कल दिनांक 28 नवंबर 2026, शनिवार को प्रातः 10:00 बजे उनके निवास स्थान सोनूमुड़ा, रायगढ़ से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार कयाघाट में किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
