रायगढ़

शोकसंदेश : युवा व्यवसायिक विनोद अग्रवाल का आकस्मिक निधन

आज शाम 5 बजे केवटा पारा स्थित निवास से निकलेंगी अंतिम यात्रा





रायगढ़ 19 फरवरी 2026: नगर की प्रतिष्टित फर्म विजय बुक डिपो के संचालक विनोद अग्रवाल जी का आज हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे। वे नारायण अग्रवाल और नरेश अग्रवाल के बड़े भाई थे। वे अपने पीछे एक पुत्र सचिन अग्रवाल और एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 5 बजे उनके केंवटा पारा स्थित निवास से निकाली जाएगी। कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा। वे रोटरी क्लब और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े थे उनके आकस्मिक निधन से सभी तरफ शोक व्याप्त है।

*ॐ शांति*

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button