रायगढ़

शोक समाचार: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि कैलाश शर्मा जी का निधन

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की राजनीति के एक अनुभवी स्तंभ और रायगढ़ जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री कैलाश शर्मा जी का आज रात संजीवनी हॉस्पिटल में आकस्मिक निधन हो गया।

दिवंगत कैलाश शर्मा जी का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम कापू ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे कापू (गृह निवास) में किया जाएगा, जहाँ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्रीचरणों में स्थान दें, एवं इस गहरे दुख की घड़ी में विकास शर्मा जी और उनके पूरे शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button