
रायगढ़ टॉप न्यूज 11 अप्रैल। रायगढ़ की प्रतिष्ठित फर्म लक्ष्मीनारायण वासुदेव मोदी गद्दी चौक निवासी श्रीमती इमरती देवी मोदी पत्नी स्व श्री वासुदेव मोदी का आज शाम 5 बजे निधन हो गया है । 86 वर्षीय इमरती बाई कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। वे रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार स्व. वासुदेव मोदी की पत्नी थी । वे अपने पीछे पुत्र अजय कुमार मोदी एवं 1 पुत्री मंजू अग्रवाल नाती पोते परपोते परनाती सहित भरपुरा परिवार छोड़ गई है। उनकी अंतिम यात्रा कल शाम 4:00 बजे उनके निवास स्थान गद्दी चौक से निकली जाएगी।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






