रायगढ़

रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन ओ. पी. जिंदल स्कूल ने रचा इतिहास

ओ.पी. जिंदल स्कूल के 168 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, 90 को मिले 100%”
442 में से 302 बच्चे 80% से ऊपर

रायगढ़ (16.04.2026)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा दिनांक 15.04.2026 को कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये और इन परिणामों में ओ. पी. जिंदल स्कूल, पतरापाली, रायगढ़ के छात्रों ने इस वर्ष अपने ऐतिहासिक परीक्षा परिणामों से सफलता का ऐसा परचम लहराया है, जिसने रायगढ़ जिले के शैक्षणिक जगत को आश्चर्यचकित और राज्य को गौरवान्वित कर दिया है। यह परिणाम केवल आंकड़े नहीं, बल्कि समर्पण, उत्कृष्टता और निरंतर प्रयास की एक प्रेरणादायक गाथा है।
इस वर्ष कुल 442 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से अभूतपूर्व संख्या में विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित की । 168 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का उच्च मानक स्थापित किया, 77 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की, 302 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 90 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत प्रतिशत अंक अर्जित किए। ये आंकड़े अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड हैं, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की अदम्य लगन को दर्शाते हैं।

जागृति दागा 99.6%, दिपांशु पोद्दार 99.2%, अभिवीर सोनी 99%, ओम गुप्ता 98.8%, श्रीहन कुमार बेहेरा 98.4%, देबजीत बोस 98.4%, आद्या साहू 98.2%, काव्या जायसवाल 98%, एवं अर्पित गिल ने 98% अंक प्राप्त किये हैं।
विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. के. त्रिवेदी ने इस असाधारण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन साधना, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की मुक्त कंठ से भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि भविष्य के लिए एक नई प्रेरणा और मानक स्थापित करती है।
विद्यालय परिवार और प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री देबोज्योति रॉय ने इस गौरवशाली सफलता पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आर. के. त्रिवेदी
प्राचार्य



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button