अब घर बैठे बनाएं आयुष्मान कार्ड! मोबाइल से पूरी प्रक्रिया इतनी आसान, कि कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जनसेवा केंद्रों में जाने या लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं रही।
राज्य सरकार और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) ने कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए एक नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत लोग मोबाइल से ही घर बैठे अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर वर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध है।
पहले कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों को दस्तावेज लेकर केंद्र जाना पड़ता था। लेकिन अब प्रक्रिया बेहद सरल हो गई है। केवल मोबाइल, आधार नंबर और ओटीपी की मदद से कार्ड तैयार किया जा सकता है।
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले लाभार्थी को वेबसाइट mera.pmjay.gov.in या PMJAY/Ayushman App पर जाकर अपनी पात्रता जांचनी होगी। इसमें नाम, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर या आधार नंबर के माध्यम से परिवार का विवरण देखा जा सकता है।
इस कदम से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक पात्र परिवार तक योजना के लाभ आसानी से पहुँच सकेंगे और कोई भी आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित नहीं रहेगा।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






