छत्तीसगढ़

नितिन नबीन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया, CM साय और CG भाजपा नेताओं ने अपना समर्थन पत्र जमा किया

नई दिल्ली: बीजेपी में ‘नबीन’ अध्याय शुरू हो रहा है. अगले 24 घंटों में अध्यक्ष पद के लिए सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया जाएगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया में सबसे पहले नितिन नबीन अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और गडकरी जैसे प्रमुख नेता मौजूद रहे. वहीं, सूत्रों का दावा है कि नितिन नबीन निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे और वह कल अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करेंगे.

सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में हलचल तेज है. इस चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए बीजेपी शासित राज्यों के लगभग सभी मुख्यमंत्री, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पहुंचे हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं ने अपना समर्थन पत्र जमा किया. कैसे होता है बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव? बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से मिलकर बने निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है और इस प्रक्रिया की देखरेख पार्टी के राष्ट्रीय प्रतिवेदक द्वारा की जाती है.

बीजेपी के संविधान के अनुसार, किसी राज्य के निर्वाचक मंडल के कोई भी 20 सदस्य संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ऐसे व्यक्ति का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं जो चार कार्यकाल तक पार्टी का सक्रिय सदस्य रहा हो और जिसकी सदस्यता के पंद्रह वर्ष पूरे हो चुके हों. लेकिन ऐसा संयुक्त प्रस्ताव कम-से-कम पांच राज्यों से आना चाहिए, जहां राष्ट्रीय परिषद के लिए चुनाव संपन्न हो चुके हों.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button