छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गर्लफ्रेंड से शादी रचाने आया था नाइजीरियन, पुलिस ने किया गिरफ्तार; जानें फिर क्या हुआ

जशपुर।  छत्तीसगढ़ के जशपुर में अवैध रूप से गर्लफ्रेंड से शादी करने पहुंचे एक नाइजीरियन व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. विदेशी व्यक्ति के पास किसी तरह का वैध पासपोर्ट या कागजात नहीं पाया गया, जहां पुलिस ने विदेशी नागरिक को बिना वीजा-पासपोर्ट के अवैध रूप से घूमते हुए गिरफ्तार किया है.

यह कार्रवाई तब हुई, जब सिटी कोतवाली पुलिस को 29 मई की रात 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि नेशनल हाइवे 43 के पास गम्हरिया में गर्ग उद्यान के आसपास एक संदिग्ध विदेशी व्यक्ति स्कूटी पर घूम रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया.

कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला
स्कूटी चालक ने अपना नाम राहुल खलखो (21) बताया, जो कस्तूरा खूंटीटोली का रहने वाला है. दूसरा व्यक्ति नाइजीरियन मूल का था, जिसका नाम गैरी (46) था. जब गैरी से पूछताछ की गई तो उसके पास कोई वीजा, पासपोर्ट या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला. इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया.

गांव में करनी थी गर्लफ्रेंड से शादी
जांच में पता चला कि गैरी जशपुर के दुलदुला थाना क्षेत्र के खूंटीटोली गांव में गर्लफ्रेंड से शादी रचाने के उद्देश्य से आया था. इस महिला मित्र के कहने पर राहुल खलखो उसे गांव घुमा रहा था। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने बताया कि कथित महिला उसकी गर्लफ्रैंड है उससे वह शादी रचाने आया हुआ था. अवैध रूप से जशपुर में रुकने पर पुलिस ने गैरी के खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया और उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

 

पुलिस ने लोगों से की ये अपील
जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने इस मामले में कहा कि जशपुर में विदेशी नागरिक के अवैध रूप से पाए जाने पर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की गई है, लेकिन जिस परिवार के साथ वह रह रहा था, उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी. उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई विदेशी नागरिक आपके क्षेत्र में आता है तो फॉर्म C भरकर पुलिस को तुरंत सूचित करें.



















पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गैरी के जशपुर आने का असल मकसद क्या था और क्या इसमें कोई अन्य लोग भी शामिल हैं.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button