छत्तीसगढ़

रेल यात्रियों के लिए खबर, दक्षिण पूर्व रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द

बिलासपुर 30 नवंबर 2024। दक्षिण पूर्व रेलवे के कोटशिला स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग एवं अन्य संरक्षा संबंधित कार्य हेतु पावर ब्लॉक लिया जायेगा। जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां –

  • दिनांक 01 दिसम्बर से 04 दिसम्बर 2024 तक गाड़ी संख्या 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • दिनाँक 03 दिसम्बर 2024 को गाड़ी संख्या 18110/18109 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी- टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  •  ईस्ट कोस्ट रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार पेयरिंग रैक के अत्यधिक विलम्ब से चलने के कारण आज दिनांक 30 नवम्बर 2024 को पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।


IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button