किरोड़ीमलनगर में नवनिर्वाचित पार्षद को दिलाई गई शपथ

रायगढ़ July 3, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
किरोड़ीमलनगर में नवनिर्वाचित पार्षद को दिलाई गई शपथ

किरोड़ीमलनगर में नवनिर्वाचित पार्षद को दिलाई गई शपथ

रायगढ़, 3 जुलाई 2026/ नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर के वार्ड क्रमांक 6 के उपचुनाव में निर्वाचित पार्षद ललित नंदकुमार यादव का शपथ ग्रहण समारोह आज नगर पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुआ। पीठासीन अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायगढ़ महेश शर्मा ने नवनिर्वाचित पार्षद ललित नंदकुमार यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हरि किशोर चंद्रा, उपाध्यक्ष रुखसाना इकबाल, गुरुपाल भल्ला, अजय अग्रवाल, वाल्मीकि चौहान, अतुल शर्मा, अमरनाथ सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी देवेंद्र सिंह चंदेल, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खबर शेयर करें: