छत्तीसगढ़

नई स्थानांतरण नीति: मंत्री जायसवाल बोले- इसमें शिक्षकों और पुलिस वालों के तबादले का प्रावधान नहीं

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक और पुलिस के ट्रांसफर नहीं होंगे। इसको लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- युक्तियुक्तकरण के चलते शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं होगा। पुलिस विभाग में ट्रांसफर बैन का असर नहीं होता। पुलिस विभाग में साल भर ट्रांसफर होते रहते हैं। निगम-मंडल,बोर्ड में नए पदाधिकारी नियुक्त हुए हैं इसलिए यहां भी कर्मचारियों का ट्रांसफर नहीं होगा।

 

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- वृहत अध्ययन कर ट्रांसफर पॉलिसी बनाया गया है। युक्तियुक्तकरण के कारण शिक्षा विभाग को नहीं रखा गया है। प्रदेश में जो आवश्यक होगा उनका ट्रांसफर किया जाएगा। विभाग के कर्मचारी अधिकारी के जो भी आवेदन आएंगे सरकार गंभीरता से परीक्षण करेगी जो पात्र होंगे उनका ट्रांसफर किया जाएगा।

 

कोविड से घबराने की जरुरत नहीं- स्वास्थ्य मंत्री
छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति को लेकर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- कोविड से घबराने की आवश्यकता नहीं है, प्रभाव ज्यादा नहीं है। प्रदेश में जो एक्टिव केस मिले मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर इलाज जारी है। गंभीर मरीज की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

 

मेकाहारा में हुई घटना पर हो रही जांच
मेकाहारा अस्पताल में पर्ची काटने के नाम पर लगातार हो रहे विवाद पर जायसवाल ने कहा- पार्किंग का ठेका ऑनलाइन होता है। नियम के तहत इसका टेंडर किया जाता है। विवाद की स्थिति की बात मीडिया के माध्यम से जानकारी आई है। तो इस पर संज्ञान दिया जाएगा। आम जनता के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा न हो ध्यान रखा जाएगा। अस्पताल की घटना के बाद लगातार जांच की जा रही है। विवाद की स्थिति ना हो इसके लिए आने वाले टेंडरधारियों के लिए टर्म्स कंडीशंस लागू किए जाएंगे।

प्रदेश के 99% क्षेत्रों में एंबुलेंस की पहुंच -स्वास्थ्य मंत्री
ग्रामीण अंचलों में नहीं पहुंच पाते स्वास्थ्य सुविधाएं और एंबुलेंस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- छत्तीसगढ़ के 99% क्षेत्रों में एंबुलेंस पहुंचती है। बारिश में भी ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां एंबुलेंस ना पहुंचता हो जरूर ऐसे जरूर है जहां समस्या बनी हुई है। देश में ग्रामीण विकास का 50% काम छत्तीसगढ़ में हो रहा है। हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा पर्याप्त रूप से दवाई स्टॉक और हेल्थ वर्कर रखे गए हैं।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button