छत्तीसगढ़ में 5 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना, क्षितिज गुरुभले होंगे घरघोड़ा SDM
छत्तीसगढ़ में 5 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना, क्षितिज गुरुभले होंगे घरघोड़ा SDM
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2020 और 2024 बैच के अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। ये अधिकारी 21 अगस्त 2026 से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालेंगे।
रायगढ़ जिले के लिए जारी आदेश में भा.प्र.से. 2024 बैच के अधिकारी क्षितिज गुरुभले को नई जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वे सहायक कलेक्टर, कोरबा के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़ नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
अनिकेत अशोक फण्डते, भा.प्र.से. 2020 — सहायक कलेक्टर जशपुर से एसडीओ (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर।
अरविंद कुमार टी., भा.प्र.से. 2024 — सहायक कलेक्टर बिलासपुर से एसडीओ (राजस्व), बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा।
अक्षय टेंगी, भा.प्र.से. 2024 — सहायक कलेक्टर रायगढ़ से एसडीओ (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव।
क्षितिज गुरुभले, भा.प्र.से. 2024 — सहायक कलेक्टर कोरबा से एसडीओ (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़।
विपिन देव, भा.प्र.से. 2024 — सहायक कलेक्टर बस्तर से एसडीओ (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा।