सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं के लिए जापान में खुलेंगे करियर के नए द्वार

रायगढ़ October 4, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं के लिए जापान में खुलेंगे करियर के नए द्वार

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं के लिए जापान में खुलेंगे करियर के नए द्वार

नवीन जिन्दल फाउंडेशन और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन ऑफ वेल्फेयर सर्विसेज की पहल पर आयोजित होगा ‘कुरुक्षेत्र जापान करियर कनेक्ट’

युवाओं को रोजगार के अवसरों की जानकारी देने जापान से आएगा विशेष प्रतिनिधिमंडल

कुरुक्षेत्र, 4 अक्टूबर। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं को वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन आफ वेल्फेयर सर्विसेज के सहयोग से ‘कुरुक्षेत्र-जापान करियर कनेक्ट’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 5 अक्टूबर को दोपहर 12 से 2 बजे तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एम.वी. ऑडिटोरियम, युनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होगा। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से रोहतक के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह पूर्व आईएएस, युनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. सुनील ढींगरा और कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर के अधिकारी जापान के प्रतिनिधिमण्डल का स्वागत करेंगे।
इस कार्यक्रम में जापान से आया प्रतिनिधिमंडल छात्रों से सीधे संवाद करेगा और उन्हें बताएगा कि जापान में रोजगार के लिए किन कौशलों की जरूरत है, जापानी भाषा का ज्ञान क्यों महत्वपूर्ण है, विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के क्या अवसर हैं और भारतीय युवा इन अवसरों तक पहुंचने के लिए किस प्रकार तैयारी कर सकते हैं।

नवीन जिन्दल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ मनीष मिश्रा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का है कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का युवा रोजगार की तलाश में अवसरों का इंतजार करने वाला नहीं, बल्कि अपने कौशल के बल पर देश-दुनिया में अवसर हासिल करने वाला बने। इसी सोच के तहत नवीन अवसर के माध्यम से युवाओं को आधुनिक कौशल, व्यावसायिक प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय रोजगार की संभावनाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जापान में भारतीय युवाओं के लिए रोजगार के अनेकों अवसर उपलब्ध हैं। इनमें नर्सिंग केयर, निर्माण, मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कृषि, फूड सर्विस, होटल एवं अन्य क्षेत्र शामिल हैं। नवीन जिन्दल फाउंडेशन का प्रयास है कि कुरुक्षेत्र के युवाओं को दुनिया के बदलते रोजगार बाजार के अनुरूप तैयार किया जाए, ताकि उनकी शिक्षा और हुनर को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा जा सके। ‘कुरुक्षेत्र जापान करियर कनेक्ट’ इसी विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर के उपप्रबंधक अभिषेक सहगल ने बताया कि जापान का यह प्रतिनिधिमंडल इस कार्यक्रम के बाद कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर वीजिट करेगा, और वहां एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेगा ताकि सांसद नवीन जिन्दल की इस नई पहल की विस्तृत जानकारी शेयर की जा सके और कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक सांसद नवीन जिन्दल की इस नई पहल की जानकारी पहुंचाई जा सके।

खबर शेयर करें: