खेल

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया 

 

नई दिल्ली। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम (Indian Team) का अजेय रथ जारी है. इसी के साथ टीम इंडिया ने ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के फाइनल में एंट्री कर ली है. चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच मंगलवार (4 मार्च) को भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला गया.

इस मैच को टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत लिया. इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और विराट कोहली रहे. इस जीत के साथ रोहित ब्रिगेड ने चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल एंट्री कर ली है. जहां उसकी टक्कर दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा. दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होना है.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button