खेल

IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले लगा करारा झटका, अचानक ले लिया गया बड़ा फैसला 

 

Shubman Gill: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से शुरू होना है। इससे पहले एक नया अपडेट सामने आया है। जिस बात की आशंका पहले से जताई जा रही थी, आखिरकार वही हुआ। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से ​बाहर हो गए हैं। जल्द ही उनकी जगह नए कप्तान का ऐलान किया जा सकता है।

 

पहले टेस्ट में लगी थी शुभमन गिल को चोट
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी गर्दन में चोट लगी थी। यही वजह रही कि वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आ सके। इस बात की आशंका पहले से ही थी कि गिल दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा रही थी। पता चला था कि गुरुवार को बाकी भारतीय खिलाड़ी तो प्रैक्टिस के लिए मैदान में उतरे, लेकिन गिल नहीं आए। तभी पता चल गया था कि अब गिल का खेलना करीब करीब नामुमकिन है। इस बीच अब ताजा और अहम खबर सामने आई है।

स्क्वाड से भी रिलीज कर दिए गए हैं गिल
शुभमन गिल न केवल दूसरा टेस्ट खेल पाएंगे, बल्कि वे स्क्वाड से भी रिलीज कर दिए गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट से एक दिन पहले ही ये तय हो गया है कि शुभमन गिल अब नहीं खेलेंगे, इसलिए उन्हें जाने के लिए कह दिया गया है। वे अब जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलकर अपना इलाज कराएंगे। इस बीच जल्द ही बीसीसीआई की ओर से नए कप्तान का भी ऐलान किया जाना है। उम्मीद की जा रही है कि ऋषभ पंत अगले मैच में कप्तानी करते हुए दिखेंगे। वे इस वक्त टीम के उपकप्तान हैं।

वनडे सीरीज को लेकर भी लेना है फैसला
इस बीच टेंशन ये भी है कि टेस्ट के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेली जानी है। इस वक्त गिल ना केवल टेस्ट में, बल्कि वनडे में भी टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। अगर गिल ठीक नहीं हुए तो फिर वहां भी बीसीसीआई को नए कप्तान का ऐलान करना होगा। देखना होगा कि ​बीसीसीआई इन सब मामलों को लेकर क्या फैसला करता है। अब शुभमन गिल की वापसी कब तक होगी, इसको लेकर भी इंतजार करना होगा।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button