छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली राजेश ढेर, घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर कई भागे

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया। यह मुठभेड़ बुधवार रात गीदम थाना क्षेत्र के जंगलों और पहाड़ियों में हुई। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय के अनुसार, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर थी।

 

पुलिस को 3 मार्च को सूचना मिली थी कि गीदम क्षेत्र में गुमालनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा गांवों के बीच जंगलों में नक्सलियों ने हथियार और अन्य सामग्री छिपा रखी है। इसी सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार, जब सुरक्षाबल जंगलों को घेरकर तलाशी ले रहे थे, तभी भैरमगढ़ एरिया कमेटी के करीब एक दर्जन नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई। घने जंगल, पहाड़ी इलाका और अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली भागने में सफल रहे। मुठभेड़ वाली जगह की तलाशी के दौरान एक नक्सली का शव बरामद किया गया। उसकी पहचान राजेश पुनेम के रूप में हुई है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। एजेंसी



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button