छत्तीसगढ़

  बीजापुर में नक्सली मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने दो बड़े नक्सली मार गिराए, दो AK-47 भी बरामद

 

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह से ही भारी मुठभेड़ जारी है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद उग्रवादियों ने फायरिंग कर दी। अब तक दो नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

बीजापुर के नेशनल पार्ज मुठभेड़ में नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी का चीफ दिलिप बेड़जा के भी मारे जाने की खबर है। दिलिप बेड़जा के साथ एक अन्य नक्सली का भी शव बरामद किया गया है। मौक़े पर नक्सल संगठन का बड़ा चेहरा पापाराव की मौजूदगी की भी खबर है।

पूरे इलाके को DRG ने घेरा
मिली जानकारी के मुताबिक, पूरे इलाके को डीआरजी के जवानों ने घेर रखा है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। ऑपरेशन जारी जंगलों में डटे हुए हैं डीआरजी के जवान।

सूचना पर लॉन्च किया गया ऑपरेशन
जंगल क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सलियों की गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस और DRG (जिला रिज़र्व गार्ड) की संयुक्त टीम ने सुबह ऑपरेशन लॉन्च किया। सुरक्षा बल जैसे ही घने इलाके में आगे बढ़े, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

 DRG जवानों की ओर से जवाबी कार्रवाई
नक्सलियों की गोलीबारी का जवानों ने तत्काल जवाब दिया। इस दौरान दोनों ओर से लंबे समय तक फायरिंग होती रही। शुरुआती सफलता में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है।







दो AK–47 राइफल बरामद
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों को दो AK-47 राइफल मिली हैं, जो इस बात की पुष्टि करती हैं कि मारे गए नक्सली संगठन के सक्रिय और प्रशिक्षित सदस्य थे।

SP ने दी पुष्टि- मुठभेड़ अभी जारी
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि, मुठभेड़ जारी है और सर्च ऑपरेशन को और मजबूत किया गया है। जवानों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी टुकड़ियाँ सतर्कता से आगे बढ़ रही हैं।

इलाके में तनाव, सुरक्षा बलों की बढ़ी मौजूदगी
घटना के बाद आसपास के जंगल क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। पूरे इलाके को घेरकर सर्चिंग की जा रही है ताकि अन्य नक्सलियों की गतिविधियों पर भी नियंत्रण किया जा सके।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button