देश

नवीन जिन्दल के कृषि संकल्प अभियान से खेती बनेगी कर्जमुक्त : श्याम सिंह राणा

 

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर रादौर से नवीन कृषि संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

वैज्ञानिक अन्न भंडारण को जन-जन तक पहुंचाकर ‘नवीन कृषि संकल्प अभियान’ बढ़ाएगा किसानों की आय

रादौर, 7 जुलाई। किसानों की आय बढ़ाने, अन्न की बर्बादी रोकने और अन्न भंडारण व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर ‘नवीन कृषि संकल्प अभियान’ का शुभारंभ सोमवार को रादौर के सफल पैलेस में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया। इस अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, जनप्रतिनिधियों और कृषि विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल की ओर से मोबाइल मेडिकल युनिट द्वारा किसानों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल ने किसानों के भविष्य को ध्यान में रखकर एक दूरदर्शी अभियान शुरू किया है। यदि किसान वैज्ञानिक अन्न भंडारण और प्राकृतिक खेती को अपनाएंगे तो उनकी खेती धीरे-धीरे कर्जमुक्त और अधिक लाभकारी बनेगी।

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता रासायनिक खेती पर निर्भरता कम करने की है। किसानों को देसी गाय आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए तथा रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जीवामृत जैसे प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करना चाहिए। इससे खेती की लागत कम होगी, मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी।



















उन्होंने कहा कि कीटनाशकों और रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से तैयार अन्न, सब्जियों और दूध के सेवन से गंभीर बीमारियां, विशेषकर कैंसर जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसलिए स्वस्थ समाज और समृद्ध किसान के लिए प्राकृतिक खेती समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह पूर्व आईएएस ने किसानों से अपील की कि अपनी मेहनत से पैदा किए गए प्रत्येक दाने का वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण करें। सुरक्षित अन्न भंडारण से न केवल खाद्यान्न की बर्बादी रुकेगी बल्कि किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य भी मिलेगा।

कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों एवं सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक अन्न भंडारण की आधुनिक तकनीकों, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वेयरहाउस जगाधरी के डिप्टी जनरल मैनेजर विंध्य गौरव और क्षेत्रीय कार्यालय पंचकूला के तकनीकी विभागाध्यक्ष विजेंद्र जाग्रत ने सही भंडारण व्यवस्था और कीट नियंत्रण की विधियों की जानकारी दी ताकि किसान फसल के नुकसान को कम कर सकें।

इस अवसर पर अभियान कोर्डिनेटर ईशान पांडे ने कहा कि नवीन कृषि संकल्प अभियान किसानों को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में सशक्त भागीदार बनाने का जनआंदोलन है। यह अभियान कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लॉकों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ उठा सकें।

नवीन कृषि संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में यमुनानगर के डीडीए आदित्य प्रताप डबास, सुरेंद्र चीमा, अवधेश राणा मंडल अध्यक्ष, मैनपाल सरपंच, हेमराज कुंजल, सतीश सैनी, हरपाल कंबोज, वीरेंद्र हैप्पी, प्रीति लाल बकाना, हरबंस लाल सैनी, सुशील दत्ता, आवेश सिंह, भूषण मंगला, बलविंद्र सिंह, डॉ. राज कुमार, आकाश राणा और सांसद नवीन जिन्दल के रादौर हल्का प्रभारी सोनी कुमार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button