अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में नवीन जिन्दल फाउंडेशन पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

रायगढ़ November 22, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में नवीन जिन्दल फाउंडेशन पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में नवीन जिन्दल फाउंडेशन पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

 

नवीन जिन्दल फाउंडेशन पैवेलियन में पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता में उमड़ी भारी भीड़

कुरुक्षेत्र: 22 नवंबर। कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान नवीन जिन्दल फाउंडेशन पैवेलियन सांसद खेल महोत्सव की हेल्थ वेलनेस कार्यक्रम में हर आयु के प्रतिभागी रूचि ले रहे हैं। नवीन जिन्दल फाउंडेशन पैवेलियन के बारे में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना की ओर प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनकी पहल पर सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हेल्थ वेलनेस कार्यक्रम युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का एक सार्थक माध्यम बन रहा है। इस कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह पहल केवल खेलों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के समग्र विकास पर केंद्रित है। इसी उद्देश्य से नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना को भी पैवेलियन में विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। यहां पर छात्रवृत्ति की पात्रता, दस्तावेज़, चयन प्रक्रिया और लाभों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और युवा इस योजना के बारे में जानकारी लेने पहुंच रहे हैं, और पात्र छात्रों के फॉर्म मौके पर ही भरे जा रहे हैं। यह योजना मेधावी और जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा में आर्थिक सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इसी क्रम में पैवेलियन में कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर और महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां उपलब्ध विभिन्न कौशल विकास कोर्सों की जानकारी, रोजगार संभावनाएं और प्रशिक्षण प्रक्रिया के बारे में युवाओं को मार्गदर्शन दिया जा रहा है। दिनभर छात्रों, अभ्यर्थियों और कौशल विकास में रुचि रखने वाले युवाओं की भारी भीड़ इन काउंटरों पर उमड़ रही है।
पैवेलियन कोऑर्डिनेटर डॉ. राज कुमार ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने अपने संसदीय क्षेत्र के युवाओं को सक्षम, कुशल और रोजगारपरक बनाने के लक्ष्य के साथ इन दोनों महत्वपूर्ण संस्थानों को आरंभ किया है। उनकी यह पहल न केवल युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है बल्कि उन्हें देश-विदेश में रोजगार के अवसरों से भी जोड़ रही है।
उन्होंने कहा कि नवीन जिन्दल फाउंडेशन पैवेलियन, गीता महोत्सव में एक ऐसा केंद्र बन गया है जहां युवा ऊर्जा, शिक्षा, कौशल और स्वास्थ्य जैसी चारों दिशाओं में जागरूकता के साथ प्रगति की राह देख पा रहे हैं।

खबर शेयर करें: