छत्तीसगढ़

Mungeli News: लग्जरी कार में गांजा की तस्करी, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 लाख का गांजा जप्त

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, भोजराम पटेल (IPS) के द्वारा जिला मुंगेली में अवैध रूप से गांजा तस्करी व नशा का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देशन दिया गया था श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में दिनांक 22.11.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि रायपुर जिले के आरंग निवासी तुषार देवांगन अपने साथी नेहरू साहू, देवेन्द्र पटेल के साथ मारूति बलेनो कार क्रमांक CG 04 NQ 1457 मे अधिक मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सरगांव पथरिया जरहागांव होते हुये लोरमी तरफ परिवहन करते आ रहे है, सूचना तस्दीक पर थाना जरहागांव स्टाफ, सायबर स्टाफ एवं गवाहों के रवाना होकर ग्राम खम्हरिया धान खरीदी केन्द्र के पास नाकेबंदी लगाया गया रात करीबन 10.00 बजे सामने से आ रही बलेनो कार क्र. CG 04 NQ 1457 को रोककर तलाशी लिया गया, तलाशी के दौरान आरोपीगण 1. तुषार देवांगन पिता रेखराज देवांगन उम्र 24 वर्ष साकिन आरंग थाना आरंग जिला रायपुर 2. नेहरू साहू पिता सुथुराम साहू उम्र 35 वर्ष 3. देवेन्द्र पटेल पिता समारू राम पटेल दोनो साकिनान सारागांव थाना खरोरा जिला रायपुर छ.ग. के संयुक्त कब्जें से 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन 10 किलोग्राम कीमती 01 लाख रूपये व 02 नग मोबाईल कीमती 30 हजार एवं परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार क्र. CG 04 NQ 1457 मिला जिसे जप्त कर आरोपीगण तुषार देवांगन, नेहरू साहू एवं देवेन्द्र पटेल का कृत्य अपराधू धारा 20 (बी) एन.डी.पी. एस. एक्ट का पाये जाने से दिनांक 22.11.2024 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली/साईबर सेल मुंगेली, उप निरी. सुशील कुमार बंछोर थाना प्रभारी जरहागांव, साइबर सेल से प्र.आर. दयाल गावस्कर, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े, आर. अब्दुल रियाज, भेषज पाण्डेकर, अतुल सिंह, राजू साहू, गिरीराज सिंह, महेन्द्र सिंह, राकेश बंजारे, हेमसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button