Raigarh News: रायगढ़ के मुकुंद अग्रवाल ने 37वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, जिले का नाम किया रोशन

रायगढ़ June 27, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ के मुकुंद अग्रवाल ने 37वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, जिले का नाम किया रोशन

Raigarh News: रायगढ़ के मुकुंद अग्रवाल ने 37वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, जिले का नाम किया रोशन

रायगढ़। रायगढ़ जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी मुकुंद अग्रवाल ने हरिद्वार में 23 से 25 जून तक आयोजित हुई 37वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में रायगढ़ जिले के कुल 5 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

किड्स ताइक्वांडो एकेडमी रायगढ़ क्लब में पिछले पाँच वर्षों से प्रशिक्षण ले रहे मुकुंद, शुरू से ही एक होनहार खिलाड़ी रहे हैं। उनकी इस सफलता का श्रेय उनके कोच विकास सिंह और लता श्रीवास के कुशल मार्गदर्शन को दिया जाता है।

मुकुंद अग्रवाल कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल के छात्र हैं और दानी पारा निवासी विकास अग्रवाल व रोमी अग्रवाल के सुपुत्र हैं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मुकुंद ने अपने कोच और माता-पिता को दिया है।

खबर शेयर करें: