देश

IINA 2026 में एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड को मिला राष्ट्रीय सम्मान

 

नई दिल्ली, 06 जून 2026। देश के अग्रणी इस्पात एवं ऊर्जा उत्पादक संस्थानों में से एक एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड (MSP Steel & Power Ltd.) को प्रतिष्ठित IINA 2026 Awards समारोह में दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यह समारोह नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के उद्योग जगत, नीति-निर्माताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

समारोह में एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, कुशल प्रबंधन तथा औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए “Best COO Award” से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही, एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड को विनिर्माण क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवाचार, गुणवत्ता, सतत विकास एवं औद्योगिक उत्कृष्टता के लिए “Best Material Manufacturing/MSME Organization Award” प्रदान किया गया।

एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड ने इस सम्मान के लिए IINA 2026 के आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी आने वाले समय में भी गुणवत्ता, नवाचार और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करेगी तथा देश के औद्योगिक विकास में उसके योगदान को और सशक्त बनाएगी।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button