एमएसपी ने दोहराया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संकल्प

रायगढ़ June 6, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
एमएसपी ने दोहराया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संकल्प

एमएसपी ने दोहराया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संकल्प

 

रायगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायगढ़ के जाने माने उद्योग एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड के परिसर में वृक्षारोपण का कार्यकम कर एक पेड़ माँ के नाम के संकल्प को सभी कर्मचारियों द्वारा दोहराया गया। इस अवसर पर उद्योग परिसर के अलावा स्कूलों व जनमानस के बीच भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जागृत करने का प्रयास किया गया। आसपास के स्कूल के बच्चों के द्वारा पर्यावरण स्लोगन व पर्यावरण संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एमएसपी प्लांट परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्रेसीडेंट श्री वीरसेन सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न आयामों में कार्य करने के लिए सभी को सलाह दी। उन्होंने कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को सतत् रुप से कैसे कम किया जाय उस पर विस्तृत चर्चा की। इसके अतिरिक्त श्री आनंद तिवारी व अक्षय बारिक ने बढ़ते हुए प्लास्टिक प्रदूषण से बचने व सभी को अपनी ओर से छोट छोटे प्रयास करने के लिए उत्साहित किया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित स्लोगन, प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया, विशेष रुप से स्कूल के बच्चों को जो आगे की पीढ़ी के ध्वज वाहक होंगे उनका भी उत्साह वर्धन किया गया।

पर्यावरण विभाग की ओर से विभाग प्रमुख डॉ. संजय परिहार के द्वारा परिसर में पिछले सालों में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों व भविष्य में क्या करना है इस पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया गया तथा संकल्प लिया गया कि हम सब प्रतिवर्ष एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाएंगे।

खबर शेयर करें: