जिन्दल हाउस में युवाओं के साथ मनाया गया सांसद नवीन जिन्दल का जन्मदिवस

कुरुक्षेत्र, 9 मार्च। सांसद नवीन जिन्दल के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर जिन्दल हाउस, कुरुक्षेत्र में उत्साह और उमंग के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा और समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने सांसद नवीन जिन्दल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। केक कटिंग के बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस अवसर पर युवाओं ने सांसद नवीन जिन्दल के नेतृत्व में राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित गीता शर्मा सदस्य जिला कष्ट निवारण समिती ने कहा कि नवीन जिन्दल ने युवाओं को हमेशा राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित किया है। शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्रभक्ति के संदेश के माध्यम से उन्होंने युवाओं को सकारात्मक दिशा दी है।
इस अवसर पर तिरंगे के मान-सम्मान को बनाए रखने का भी संकल्प लिया गया। पूर्व विधायक रमेश गुप्ता ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए चलाया गया अभियान देशभर में प्रेरणा का स्रोत बना है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं बल्कि भारत की एकता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सांसद नवीन जिन्दल के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। इस अवसर पर रमेश गुप्ता पूर्व विधायक थानेसर, सचिन नंबरदार सदस्य जिला परिषद सुधीर चुघ पार्षद, वैभव गर्ग, हरनेक सैनी, विशाल, अरुण राना, आशु सैनी, शिवचरण शिवांग गर्ग सुभाष बरना देवी दयाल शर्मा, गौरव गर्ग, अंकित गर्ग और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






