चक्रधर समारोह में कार्यक्रम देखने पहुंचेंगे सांसद नवीन जिंदल, रात 9.30 बजे तक होगा आगमन
चक्रधर समारोह में कार्यक्रम देखने पहुंचेंगे सांसद नवीन जिंदल, रात 9.30 बजे तक होगा आगमन
रायगढ़। देश के प्रमुख उद्योगपति एवं कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल मंगलवार को रायगढ़ पहुंचे हैं। अपने प्रवास के दौरान वे शहर में आयोजित प्रतिष्ठित चक्रधर समारोह में भी शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि सांसद नवीन जिंदल रात करीब 9.30 बजे तक समारोह स्थल पहुंचेंगे और यहां चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे।
नवीन जिंदल का चक्रधर समारोह से शुरू से ही विशेष लगाव रहा है। रायगढ़ की कला, संस्कृति और संगीत की पहचान बन चुके इस आयोजन में उनकी पहले भी रुचि रही है। यही वजह है कि रायगढ़ प्रवास के दौरान वे विशेष रूप से समारोह का कार्यक्रम देखने पहुंच रहे हैं।
उनके चक्रधर समारोह में पहुंचने की खबर से आयोजन से जुड़े लोगों और कला प्रेमियों में भी उत्सुकता है। समारोह में वे कलाकारों की प्रस्तुतियां देखेंगे और रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से रूबरू होंगे।