देश

बाऊजी के आदर्शों और मूल्यों पर चल रहे हैं सांसद नवीन जिन्दल: जय भगवान शर्मा

 

जिन्दल हाउस कुरुक्षेत्र में बाऊजी ओपी जिन्दल की पुण्यतिथि पर हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

कुरुक्षेत्र: 31 मार्च। कुरुक्षेत्र लोकसभा के पूर्व सांसद एवं हरियाणा सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री ओम प्रकाश जिन्दल को उनकी पुण्यतिथि पर जिन्दल हाउस कुरुक्षेत्र में पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाऊजी ओम प्रकाश जिन्दल ने जनमानस की सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर लोगों की सेवा की। वो जमीन से जुड़े एक सच्चे नेता थे, जिन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि बाऊजी आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग को मेहनत करके आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ओम प्रकाश जिन्दल जी के आदर्शों और मूल्यों पर उनका पूरा परिवार चल रहा है। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए सांसद नवीन जिन्दल कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता के कल्याण के लिए प्रयासरत हैं। सांसद नवीन जिन्दल द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में चलाई जा रही विकास योजनाएं बाऊजी की शिक्षाओं का ही परिणाम है। इस अवसर पर हरि ओम अग्रवाल, मनीष शर्मा, नरेश आर्य, गौरव सिंगला, सुभाष ढांडा सरपंच, कर्मचंद शर्मा, नरेश कुमार, लाभ सिंह सरपंच, मेहर सिंह सैनी, गुरुदेव सिंह, बलदेव कल्याण, जगपाल बनवाला, राजेश सैनी, प्रवीण कुमार सरपंच, महिपाल अमीन, विजय सलारपुर, कृष्ण कुमार रंगा, बलजीत शर्मा, दिनेश जिन्दल,शाम कौशिक, राजेन्द्र राजपूत, शाहबाद हल्का प्रभारी अजैब सिंह, पिहोवा हल्का प्रभारी जीत राम, अंकित गर्ग और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button