सांसद नवीन जिन्दल युवाओं के आदर्श हैं : कृष्ण कुमार बेदी

देश November 21, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
सांसद नवीन जिन्दल युवाओं के आदर्श हैं : कृष्ण कुमार बेदी

सांसद नवीन जिन्दल युवाओं के आदर्श हैं : कृष्ण कुमार बेदी

 

सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत हेल्थ वैलनेस कार्यक्रम का किया शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में नवीन जिन्दल फाउंडेशन पैवेलियन बना विशेष आकर्षण का केंद्र

कुरुक्षेत्र: 21 नवंबर। कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत आज नवीन जिन्दल फाउंडेशन पैवेलियन में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हेल्थ वेलनेस प्रोग्राम का शुभारंभ हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री माननीय कृष्ण कुमार बेदी ने किया। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह एवं स्पोर्ट्स अकादमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट रोहित गुप्ता ने केबिनेट मंत्री को पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर स्वागत किया। कृष्ण कुमार बेदी , कैबिनेट मंत्री ने पैवेलियन का अवलोकन करते हुए सांसद नवीन जिन्दल द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं खेल-कौशल सम्बंधी प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली और उनकी सराहना की।

केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने विशेष रूप से सांसद नवीन जिन्दल द्वारा शुरू किए गए अंतर्राष्ट्रीय स्किल सेंटर्स की प्रशंसा की। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर और कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण व्यवस्था और युवाओं को उपलब्ध कराए जा रहे अवसरों को अत्यंत प्रभावी बताते हुए कहा कि ये पहल क्षेत्र के युवाओं के लिए नई दिशा तैयार कर रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा संचालित यशस्वी छात्र योजना के बारे में जानकारी लेते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल युवाओं के आदर्श हैं। उनकी विभिन्न जनकल्याणकारी पहलें समाज के हर वर्ग तक लाभ पहुंचा रही हैं तथा युवा उनके कार्यों से प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने प्रतीकात्मक रूप से बजरंग दल के युवा शुभम बागड़ी के साथ पंजा लड़ाकर हेल्थ वेलनेस कार्यक्रम की प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ भी किया, जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सराहा।

इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य संजय चौधरी, अलकेश मोदगिल, हरमेश सैनी, रोशन बेदी, शाम लाल जांगड़ा (सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग), निधि मोहन पुंडरी, पवन कुमार, विनोद पाल, मनीष मित्तल, अश्विनी गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश राणा, सीए अश्विनी जैन, भूषण मंगला, सुरेश दनौदा, राजेश सिंगला, विनोद गर्ग (सदस्य लोक कष्ट निवारण समिति), डॉ. आबिद अली, शुभम बजरंग, उत्सव शर्मा (जिला सचिव भाजपा), अमन शर्मा (वाइस चेयरमैन ब्लॉक समिति बाबैन), नरेश जांगड़ा, विवेक रावत, सुरेंद्र गर्ग और विपिन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खबर शेयर करें: