देश

सांसद नवीन जिन्दल ने किया राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का निरीक्षण, नवाचारों की सराहना भी की

 

देसी नस्ल, प्राकृतिक खेती और नई तकनीक को बताया पशुपालन के भविष्य की दिशा

कुरुक्षेत्र, 8 फरवरी। हरियाणा सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में रविवार को सांसद नवीन जिन्दल ने अपने संबोधन के बाद, विभिन्न स्टॉल्स और प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशुपालन, खेती-किसानी, पशु चिकित्सा, दवाइयों और नवीन तकनीकों से संबंधित स्टॉल्स का अवलोकन किया तथा इनके बारे में विस्तार से जानकारी ली।

सांसद नवीन जिन्दल ने मेले में लगाए गए पशु उद्योग, कृषि नवाचार और तकनीकी समाधान प्रस्तुत करने वाले स्टॉल्स की सराहना करते हुए इस मेले को हरियाणा सरकार का एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पशुपालकों और किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी आय बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।
निरीक्षण के दौरान सांसद नवीन जिन्दल ने पशुपालकों को देसी नस्ल के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रोत्साहित किया तथा प्राकृतिक खेती को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि परंपरागत ज्ञान और आधुनिक तकनीक का समन्वय ही पशुपालन और कृषि क्षेत्र का भविष्य है।

सांसद नवीन जिन्दल ने मेले में भाग ले रहे पशुपालकों, नवाचार प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में पशुपालन क्षेत्र में नई तकनीकों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है, जिससे उत्पादन बढ़े और किसानों को बेहतर लाभ मिल सके।

इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि ऐसे राज्यस्तरीय आयोजन पशुपालकों के लिए अनुभव साझा करने और नई संभावनाओं को समझने का सशक्त माध्यम बनते हैं।
उल्लेखनीय है कि सांसद नवीन जिन्दल को इस राज्यस्तरीय पशु मेले का अवलोकन धर्मवीर मिर्जापुर द्वारा करवाया गया।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button